..................... दिलीप कुमार ने ऋषि कपूर के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट | Dilip Kumar and Saira Banu share an emotional post for Rishi Kapoor - Hindi Filmibeat

"ऋषि कपूर ने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को हमेशा जिंदा रखा"

30 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। यह ना सिर्फ कपूर खानदान और फिल्म इंडस्ट्री के लिए, बल्कि उनके लाखों करोड़ों फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। इस मौके पर अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो ने ऋषि कपूर ने लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और कहा- 'उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा।'

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर सायरा बानो ने लिखा, 'ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। वह हमेशा ऐसी चीजें करते जो प्यार से बहुत ही पर्सनल हो जाती हैं। वह अपने पुराने पारंपरिक तरीके से हर फैमिली फंक्शन का बुलावा देने खुद आते थे। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा।'

Rishi Kapoor

बता दें, कुछ ही महीनों से पहले ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर वापस भारत लौटे थे। लेकिन फरवरी से अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई थी और गुरुवार की सुबह उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। कोई शक नहीं कि अपनी शानदार फिल्मों के जरीए ऋषि कपूर अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

यहां देंखे दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती की झलकियां-

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद फिर से शुरु होने वाली है "रामायण"- इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट- DETAILS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X