IIFA RELEASE: दिल धड़कने दो का होगा ग्रैंड प्रीमियर

[बॉलीवुड समाचार] ज़ोया अख्तर इस इंडस्ट्री की इकलौती ऐसी युवा डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अब तक जो भी किया है अच्छा ही किया है। ज़ोया अख्तर अपनी अगली फिल्म दिल धड़कने दो की IIFA यानि कि आईफा अवार्ड्स में स्क्रीनिंग के लिए तैयार हैं। आईफा अवार्ड्स, 5 से 7 जून तक मलेशिया में होंगे। फिल्म के पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और दर्शकों का दिल भी जीत चुके हैं।

फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ हो जाएगा। इसके अलावा फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है आईफा 2015 का मंच। चूंकि पूरी फिल्म इंडस्ट्री वहां मौजूद रहेगी इससे फिल्म को सही प्लैटफॉर्म मिलेगा और अच्छे दर्शक भी। अभी तक फरहान अख्तर के बाद कुछ खास दोस्तों को ही फिल्म की झलक मिल पाई है।
ALSO READ: रणबीर और रणवीर..सिर्फ दीपिका नहीं, ये भी है COMMON

दिल धड़कने दो अलग अलग लोगों की कहानी है जो ज़िंदगी में अलग अलग चीज़ें चाहते हैं और एक क्रूज़ पर जाकर इन सबकी ज़िंदगी आपस में जुड़ जाती है। इसके बाद ये किस तरह अपनी ज़िंदगी के फैसले लेते हैं, यही फिल्म का पूरा सार होगा।
CLEAR: रणवीर-अनुष्का ने बनाए हैं 10 rules

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X