LEAK PICS:दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का रेट्रो डांस

ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म के प्रमोशन की तैयारी के लिए सितारे जुटने वाले हैं। ज़ोया की ये फिल्म भी मल्टीस्टारर है और इस फिल्म में रणवीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में है।

लेकिन प्रमोशन शुरू होने से पहले ही फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें हैं प्रियंका और अनुष्का के एक रेट्रो डांस नंबर की। इस आइटम सॉन्ग के लिए दोनों ही 80 के दशक के लुक में दिखाई दे रही है।
ALSO READ: ब्रेकअप के बाद साथ काम करने के लिए अनुष्का - रणवीर के 10 rules!

वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका के हाथ में हैंगिंग माइक भी दिख रहा है। तस्वीरों से साफ है कि ये रॉक एन रोल की तर्ज पर एक धमाकेदार आइटम नंबर है। गौरतलब है कि प्रियंका और फरहान ने इस फिल्म में भी एक डुएट गाया है।

दोनों सितारों और उनके गीतों को युवाओं में पसंद किया जाता है, इसलिए फिल्म के निर्माता ने भी प्रचार की योजना में इनके म्यूजिकल कॉन्सर्ट को शामिल कर लिया, जिसके तहत दोनों कलाकार अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉरमेंस देकर 'दिल धड़कने दो' को प्रमोट करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X