'तगड़ा TRAILER': दिल धड़कने दो, देखते जाओ... 1 दिन में 2 मिलियन!
[बॉलीवुड समाचार] दिल धड़कने दो इस साल की सबसे गुड लुकिंग फिल्म है। अगर हमारी बात पर यकीन नहीं है ना तो मतलब शायद आपने अभी तक ट्रेलर देखा नहीं है। एक दिन में ये ट्रेलर 2 मिलियन व्यूज़ के करीब पहुंचने जा रहा है। ट्रेलर ने एक दिन में ये रिकॉर्ड तोड़ प्यार पाया है और अभी भी लोग इस ट्रेलर से उबर नहीं पा रहे हैं।
फिल्म कहानी है मेहरा परिवार की। रणवीर सिंह इस परिवार के बेटे हैं और शायद अब तक के सबसे गुड लुकिंग पाइलट। वहीं प्रियंका चोपड़ा इस परिवार की बेटी हैं और अब तक की सबसे स्टाईलिश गुड लुकिंग शादी शुदा बेटी!
अनिल कपूर और शेफाली शाह हैं इन दोनों के माता - पिता और समझ तो आप गए ही होंगे कि सबसे गुड लुकिंग माता पिता। फिल्म के ट्रेलर से ही समझ में आ रहा है कि फिल्म कुछ हो ना हो पर बेहद सुंदर ज़रूर हैं। और ज़ाहिर सी बात है कि एक बार ये ट्रेलर देखकर लोगों का मन भर ही नहीं रहा। सुंदर चीज़ों पर दिल आना लाज़िमी है। तो अगर आपने अभी तक ये ट्रेलर नहीं देखा तो देखिए अभी तुरंत!


Click it and Unblock the Notifications


