Confirm दिल धड़कने दो इस साल आमिर की इकलौती फिल्म, देखिये नहीं सुनिये!
जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इतनी एक्साइटमेंट के पीछे वजह है जोया अख्तर का निर्देशन और प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे बेहतरीन सितारों का एक साथ होना। इस एक्साइटेमेंट थोड़ा और इजाफा हो गया जब लोगों को पता चला कि आमिर खान भी इस फिल्म में हैं।
अभी तक तो इस बात पर आमिर खान ने कोई टिप्पणी नहीं दी है लेकिन हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये पूछे जाने पर कि क्या दिल धड़कने दो में वो हैं, आमिर मुस्कुराते हुए सवाल को टाल गये। ऐसा एक नहीं बल्कि चार बार हुआ। आमिर बार बार यही कहते रहे मैंने तो दिल धड़कने दो देखी ही नहीं। पर वहीं आमिर ने ये भी कहा कि दिल धड़कने दो साल की सबसे हिट फिल्म होगी।
खैर खबरों के अनुसार आमिर खान दिल धड़कने दो में मौजूद कुत्ते- प्लूटो को अपनी आवाज दे रहे हैं। आमिर खान ने ये पूछने पर ऐसा जवाब दिया कि मानों उन्हे कुछ पता ना हो, ना दिल धडकने दो के बारे में और ना ही प्लूटो के बारे में।
अब आमिर जितना चाहें छुपा लें लेकिन उनकी मुस्कुराहट और उनके चेहरे के भावों से ये तो साफ था कि दिल धड़कने दो आमिर की इस साल रिलीज होने जा रही इकलौती फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications

