सोचा ना था कि सैफ-सोहा एक्टर बनेंगे: शर्मिला टैगोर
मंगलवार को क्लीनिक प्लस द्वारा मदर्स डे कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची शर्मिला ने कहा कि मैंने और मेरे पति दिवंगत पति मंसूर अली खान पटौदी ने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बच्चे सैफ अली खान और सोहा अली खान फिल्मों में आयेंगे।
सोहा पहले पढ़ाई में काफी रूचि दिखाती थी तो हमें लगता था कि शायद वो अकेडमिक फील्ड में जायेगी लेकिन अचानक से सोहा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया तो हमने भी उसे रोका नहीं बल्कि हमने उसकी हेल्प भी की। कुछ यही हाल सैफ का भी था, जिन्होंने जब हमसे कहा कि वो एक्टर बनना चाहते हैं तो हमें अचरज हुआ था।
लेकिन हमने उन्हें रोका नहीं और उनकी इच्छा का मान रखा। वह कहती हैं कि अभिभावक के रूप में उन्होंने हमेशा अपने बच्चों का साथ दिया।
मालूम हो कि 6o-70 के दशक की सुपरहिट हिरोईन शर्मिला टैगोर ने अपने करियर के शीर्ष पर क्रिकेट के टाइगर कहे जाने वाले मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। शादी करने के लिए शर्मिला को इस्लाम अपनाना पड़ा था और अपना नाम आयशा रखना पड़ा था। इनकी शादी से तीन बच्चे हैं, सैफ, सबा और सोहा। सैफ और सोहा को फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन सबा खान एक मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
