Exclusive- सोहा ने कहा शर्मिला जी को टिप्स देने का शौक है, करीना रहती हैं चुप
सोहा ने बताया कि यूं तो उनके घर में दो दो फैशन आइकन हैं लेकिन करीना कभी कोई टिप्स नहीं देतीं जबकि शर्मिला जी को टिप्स देने का बहुत शौक है। सोहा ने बताया कि जब भी वो अपनी मां के साथ कहीं जाती हैं तो शर्मिला ही उन्हें तैयार करती हैं और उन्हें टिप्स देती हैं किस तरह तरह से सोहा को तैयार होना चाहिए। सोहा अली खान जो कि अपने ब्वॉयफ्रैंड कुणाल खेमू के साथ लिव इन में रह रही हैं का कहना है कि उनकी शादी को लेकर भी उनकी मां बहुत चिंतित रहती हैं। लेकिन सोहा अभी फिल्हाल शादी नहीं करना चाहती हैं। सोहा ने बताया कि जब उनको लेकर किसी तरह की गॉसिप या किसी तरह की कोई खबर टीवी पर या पेपर में छपती हैं तो पहले तो सोहा परेशान हो जाती थीं। लेकिन अब सोहा काफी संभल गयी हैं।
सोहा ने कहा कि अब्बा हमेशा कहते थे कि अगर आप नहीं चाहते कि आपके बारे में कुछ ऐसा छपे तो आपको बोरिंग रहना होगा। बोरिंग कमेंट्स करने होंगे। लेकिन चूकि हम खुद इंटरेस्टिंग बनना चाहते हैं, चाहते हैं कि लोग हमारे बारे में पढ़ें तो इसलिए हम खुद ही ऐसा करते हैं। जहां तक मेरी बात है पहले मैं भी परेशान हो जाती थी लेकिन अब मैं सभल गयी हूं और अब मैं खुद को ज्यादा सीरियसली नहीं लेती हूं। इसलिए अब मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications
