OMg! आमिर ने इस फिल्म के लिए 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' को कहा NO
[बॉलीवुड न्यूज] दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी अपने ट्रेलर से ही काफी सूर्खियां बटोर रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी संस्पेंस भरा है, जिसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत। वहीं, ट्रेलर में फिल्म के विलेन का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया गया है। हालांकि विलेन को लेकर लग रहे कयासों के बीच एक खबर यह भी आई है कि इस किरदार के लिए पहली पसंद और कोई नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे।

1943 के कोलकाता की जासूसी कहानी पर आधारित डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। फिल्म के ट्रेलर और किरदारों का लुक लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा। बहरहाल, आपको बता दें, आमिर खान ने इस फिल्म को 2013 में आयी उनकी सुपरहिट फिल्म धूम 3 के लिए छोड़ दी थी।
खबरों के मुताबिक, जिस वक्त आदित्य चोपड़ा आमिर को धूम 3 की कहानी के लिए तैयार कर रहे थे, उसी समय दिबाकर भी उनके पास स्क्रिप्ट लेकर पहुंचे थे। दोनों ही रोल आमिर के लिए काफी अहम थे क्योंकि दोनों ही फिल्मों में आमिर का किरदार निगेटिव था। लिहाजा, आमिर को इनमें से कोई एक ही चुनना था। जिसके बाद आखिरकार आमिर ने दिबाकर बनर्जी को न कह दिया था और धूम 3 के साथ हो लिये।
पढ़ें- आमिर की फिल्में और कंट्रोवर्सी
इस खबर की पुष्टि दिबाकर बनर्जी ने भी की है। उन्होंने कहा कि, मैं खोसला का घोंसला के तुरंत बाद ही डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी बनाना चाहता था। हम सब यही सोच रहे थे कि फिल्म के यदि कोई निगेटिव किरदार के लिए परफेक्ट है तो आमिर खान हैं। हमने उन्हें स्क्रिप्ट भी सुनाई क्योंकि मुझे पता नहीं कि उनके पास उसी समय धूम 3 की ऑफर भी है। लिहाजा, आमिर ने उस समय फिल्म को न कह दी।
दिबाकर बनर्जी ने बताया कि, दो साल के बाद फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के टीजर रिलीज पर हमारा आमना-सामना हुआ था। आमिर ने ट्रेलर देखकर कहा कि उन्हें वह काफी पसंद आया। बहरहाल, आमिर के इस फैसले पर हमें भी काफी आश्चर्य है..
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













