Dhurandhar 2 Review: कैसी है धुरंधर 2 ? पेड प्रीव्यू देखने के बाद एक्सपर्ट्स ने किया रिव्यू, बताई फुल डीटेल

Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बना हुआ है। फिल्म कल रिलीज होने जा रही है, लेकिन कल तक का लोग इंतजार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए पेड प्रीव्यू के टिकट लेकर एक्सपर्ट्स और दर्शकों ने 18 मार्च को ही फिल्म देख ली है। बता दें कि ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने पेड प्रीव्यू देखकर अपना वर्डिक्ट दे दिया है। उन्होंने बता दिया है कि फिल्म धुरंधर 2 कैसी है।

Dhurandhar 2 Review

पलक झपकाने का नहीं होगा टाइम...

तरण आदर्श ने अपने रिव्यू में कहा कि फिल्म ना केवल उम्मीदों पर खरी उतरी है बल्कि एक कदम आगे ही निकली है। आदित्य धर ने अपने डायरेक्शन में एक बड़ा विजन दिखाया है। फिल्म का बेस्ट पार्ट इमोशनल कोर है। फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं है बल्कि एक्शन दिखाने के पीछे की सटीक वजह भी दी गई है। फिल्म का स्क्रीन प्ले इतना टाइट है कि आप अपनी पलक भी झपका नहीं पाएंगे।

रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट फिल्म

तरण आदर्श ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की भर-भर के तारीफ की है। एक्सपर्ट ने कहा कि रणवीर सिंह ने जो किया है वह तो काबिले तारीफ है। तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक है। वह इस सीक्वल की जान हैं। वहीं बात संजय दत्त की करें उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपने डायलॉग्स ने स्क्रीन पर आग लगा दी है। आर माधवन ने बहुत ही इम्प्रेसिव काम किया है। वहीं अर्जुन रामपाल बेहद ही खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन सितारों के अलावा तरण सारा अर्जुन उनकी एक्टिंग की तारीफ करते थकते नहीं हैं। फिल्म में राकेश बेदी के किरदार ने भी चार चांद लगा दिए हैं।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X