..................... Dhurandhar 2 Spoiler: Who is bade sahab in Dhurandhar 2 Emraan Hashmi will not play the role - Hindi Filmibeat

Dhurandhar 2 Spoiler: कौन है बड़े साहब ? असलियत आई सामने, इमरान हशमी के फैन्स को लगेगा तगड़ा झटका

Dhurandhar 2: इस समय सोशल मीडिया पर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ा बज़ बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है, लेकिन आज 18 मार्च को पेड प्रीव्यू हो रहा है जिसके लिए फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हैं। फिल्म में कई सारे सस्पेंस बने हुए हैं। इस बार फिल्म में रहमान डकैत को छोड़कर एक नाम बड़ा ही चर्चा में बना हुआ है वह है 'बड़े साहब' जो देश का सबसे बड़ा दुश्मन है।

Dhurandhar 2

इमरान हाशमी नहीं निभा रहे बड़े साहब का किरदार

यह किरदार बेहद ही खास किरदार है। मेकर्स ने इस किरदार को बड़े ही सस्पेंस में रखा है। जहां फैन्स को अभी तक उम्मीद थी कि इस किरदार को यकीनन इमरान हाशमी निभाएंगे या फिर सलमान खान, लेकिन इमरान हाशमी के फिल्म में होने और खास करके इस किरदार को निभाने की ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन सोर्स के मुताबिक फिल्म में 'बड़े साहब' के किरदार को इमरान हाशमी नहीं निभा रहे हैं। हालांकि इस खबर को सुनकर इमरान हाशमी के फैन्स को एक बड़ा झटका जरूर लगा है।

कौन हैं बड़े साहब ?

बता दें कि बड़े साहब का किरदार फिल्म में भारत के सबसे बड़े दुश्मन का किरदार दिखाया गया है। यह जानने के बाद तो फैन्स की उत्सुकता चार गुनी बढ़ गई है कि आखिर कौन सा एक्टर होगा जो इस किरदार को निभा रहा है। बड़े साहब दाउद इब्राहिम या फिर अजहर मसूद जैसे लोग हो सकते हैं। यह दोनों ही भारत के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना यह भी है कि यह किरदार कोई रहस्यमयी भी हो सकता है।


यामी गौतम की होगी फिल्म में एंट्री

'धुरंधर 2' में कई बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं। इस बार फिल्म में यामी गौतम की भी एंट्री होने जा रही है। यामी एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ सकती हैं। जो कि मुश्किल समय में हमजा की मदद करती दिखेंगी।

Read more about: dhurandhar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X