तलाश खत्म अब धूम के पीछे पड़े आमिर
आमिर खान जिनका काम करने का अंदाज सबसे अलग होता है। पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे वजह थी फिल्म तलाश । लेकिन अफसोस तलाश से वो आशातीत सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद आमिर खान किये बैठे थे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि लोग फिल्म देखने क्यों नहीं आये हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर तो यही लग रहा था कि आमिर तलाश से बहुत बड़ा कमाल करने वाले हैं लेकिन इस बार ऐसा हुआ नहीं।
खैर आमिर मियां बड़े उस्ताद आदमी है, तलाश की विफलता से परेशान ना होकर जनाब अभी से यशराज फिल्म की धूम 3 के प्रमोशन में जुट गये हैं। अब वो तलाश की नहीं धूम 3 की बातें करते नजर आ रहे हैं। धूम के सीक्वेल पार्ट 3 में आमिर खान पहली बार खलनायक की भूमिका में हैं। धूम के पार्ट वन में जॉन अब्राहम औऱ पार्ट 2 में रितिक रोशन ने खलनायक का रोल किया था लेकिन पार्ट 3 में आमिर खान हैं। फिल्म में उनके साथ पर्दे पर कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। जबरदस्त एक्शन और संगीत से भरी फिल्म धूम3 से उम्मीद की जा रही है कि पिछले दोनों पार्ट की तरह भी यह पार्ट भी काफी अच्छा होगा।
अगर यह फिल्म हिट होती है तो कैटरीना कैफ के लिए यह हैट्रिक हो जायेगा क्योंकि वो तीनों ही खान के साथ सिल्वर जुबली फिल्म देने वाली अभिनेत्री बन जायेंगी। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म से ढेरों उम्मीदे हैं। वैसे आपको बता दें कि आमिर खान ने जब भी यशराज के साथ काम किया है वो फिल्म हिट नहीं बल्कि फ्लॉप हुई है। देखते हैं इस बार आमिर मियां क्या कमाल करते हैं?

Click it and Unblock the Notifications












