'धूम 3' ने कमाये 500 करोड़ लेकिन खुश नहीं आमिर खान
जहां आम तौर पर फिल्म सफल होती है तो उसकी सक्सेस पार्टी होती है लेकिन आमिर खान ना तो कोई पार्टी कर रहे हैं और ना ही खासे खुश हैं क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि देशी और विदेशी धरती पर उनकी जिस फिल्म ने धूम मचायी है उसे वह खूबसूरत शहर श्रीनगर में रिलीज नहीं करवा पाये।
श्रीनगर में हालत संजिदा होने का कारण और वाइन शॉप पर अटैक होने की वजह श्रीनगर में धूम 3 रिलीज नहीं हो पायी थी जिसकी वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग तक पर रोक दी गयी थी। इसी कारण आमिर खान खासे दुखी है कि उनकी फिल्म उन्हीं के देश के एक हिस्से में रिलीज नहीं हो पायी।
मालूम हो कि धूम 3 फिल्म में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। इस डबल रोल में से एक में तो आमिर खान नायक के रूप में नजर आये तो एक में उन्होंने खलनायक का रोल निभाया। आमिर खान की ही वजह से यह फिल्म पूरे साल काफी चर्चित रही।
हालांकि फिल्म में अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी थे लेकिन फिल्म का सारा क्रेडिट आमिर खान ही ले गये। इसलिए फिल्म के विलेन होकर भी आमिर खान फिल्म के हीरो बन गये। बावजूद इसके उन्हें अपनी खुशी फीकी लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications












