Dharmendra Health Live Updates: पूरी तरह ठीक हैं धर्मेंद्र, निधन की झूठी खबरें देख मीडिया पर भड़कीं ईशा देओल

Dharmendra Health Live Updates

Dharmendra Health Live Updates in hindi : 89 साल की उम्र में लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की निधन की खबर आते ही फैंस काफी दुखी हो गए थे और हर तरफ उनको लेकर प्रार्थना हो रही थी। इस बीच ईशा देओल के एक पोस्ट ने सामने आकर सबकुछ बदल दिया और उन्होने बताया कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और रिकवरी कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर ईशा देओल भड़क रही हैं। उन्होने लिखा, "लगता है मीडिया हद से ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।"

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस अचानक से खुश हो गए हैं और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं।बीते दिन की बात करें तो धर्मेंद्र के निधन की खबरें आईं थीं लेकिन बाद में पता चला था कि वो ठीक है। आज भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, कभी कोई उनके निधन की खबर देता है तो कभी कोई सामने आकर कहता है कि वो सही हैं।

11 नवंबर की सुबह इंडस्ट्री के कई सितारों ने धर्मेंद्र के निधन को कंफर्म किया लेकिन अचानक ईशा देओल ने सामने आकर सबको गलत साबित कर दिया। ईशा देओल का कहना है कि वो पापा अभी ठीक है। देओल परिवार और उनसे जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर जुड़े रहिए इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 11, 2025 8:49 PM

    नशे में चूर संजय को धर्मेंद्र ने मारा था थप्पड़

    जहां धर्मेंद्र प्यार और अपनापन दिखाने में हमेशा आगे रहते हैं, वहीं वे अपने चाहने वाले लोगों के लिए अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। जब वो जवान थे, तब भी अगर किसी ने उनके करीबी या नामी एक्टर का अपमान किया, तो वे तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर करते थे। ऐसा ही एक किस्सा संजय खान से जुड़ा है। साल 1965 में फिल्म 'हकीकत' के सेट पर धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ जड़ दिया था।

    नशे में चूर संजय को धर्मेंद्र ने मारा था थप्पड़
  • Nov 11, 2025 7:12 PM

    धर्मेंद्र की हैं दो और बेटियां! कौन हैं विजेता और अजीता जो रहती हैं लाइमलाइट से दूर

    धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की दो बेटियां हैं- विजेता देओल (जन्म 1962) और अजीता देओल (जन्म 1966)। दोनों का बचपन सनी और बॉबी देओल के साथ ही बीता, लेकिन उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के बजाय सादा और पर्सनल जीवन चुना।

    धर्मेंद्र की हैं दो और बेटियां! कौन हैं विजेता और अजीता जो रहती हैं लाइमलाइट से दूर
  • Nov 11, 2025 5:30 PM

    इस साल अप्रैल में करवाया था आंख का ऑपरेशन

    Dharmendra Health Live Updates in hindi: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इस साल अप्रैल में अपनी आंख का एक मेडिकल प्रोसीजर करवाया था। उस दौरान शेयर किए गए एक वीडियो में वे फोटोग्राफर्स से प्यार से बातचीत करते हुए अपनी सेहत के बारे में अपडेट देते नजर आए। धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा – “अभी भी बहुत दम है, बहुत जान रखता हूं… मेरी आंख में ग्राफ्ट हुआ है, तो आता हूं, हां।” धर्मेंद्र की दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी दिखाई दी, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा – “लव यू ऑडियंस, लव यू मेरे दोस्तों, मेरे फैंस… मैं मजबूत हूं।”

  • Nov 11, 2025 3:03 PM

    IFTDA ने धर्मेंद्र पर फर्जी खबरों की निंदा की

    IFTDA ने बयान जारी करते हुए लिखा, "बेहद दुखद।" "हमारे प्रिय दिग्गज धर्मेंद्र जी के बारे में झूठी खबरें फैलाना बेहद दुखद है। ऐसी निराधार अफवाहें न केवल गैर-ज़िम्मेदाराना हैं, बल्कि बेहद असंवेदनशील भी हैं। ये उनके परिवार, दोस्तों और उन लाखों प्रशंसकों को अनावश्यक पीड़ा पहुँचाती हैं जो उनका बहुत सम्मान करते हैं।"

  • Nov 11, 2025 2:37 PM

    हिना खान के साथ धर्मेंद्र की वीडियो कॉल!

    हिना खान ने धर्मेंद्र की अफवाहों के बीच एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में एक तस्वीर है जो कि उनके और धर्मेंद्र के बीच हुई वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है। हिना खान और धर्मेंद्र के बीच काफी पहले ये बात हुआ था और हिना खान ने इसको साझा किया है।

    हिना खान के साथ धर्मेंद्र की वीडियो कॉल!
  • Nov 11, 2025 2:10 PM

    धर्मेंद्र की स्वास्थ्य संबंधी चिंता के कारण मुंबई में एल्बम 'तेरे इश्क में' का लॉन्‍च इवेंट रद्द

    अमेजन म्यूजिक ने मंगलवार शाम को होने वाले अपने एल्बम 'तेरे इश्क में' के मुंबई लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया है। निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति चिंता देखते हुए यह फैसला किया गया है। धर्मेंद्र इस समय ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अमेजन म्‍यूजिक की टीम ने कहा, 'महान अभिनेता धर्मेंद्र जी की चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, हमने आज के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है।'

  • Nov 11, 2025 2:10 PM

    सनी देओल की टीम ने जारी किया धर्मेंद्र का नया हेल्‍थ अपडेट

    सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की हालत पर एक नया हेल्‍थ अपडेट शेयर किया है। सुबह से चल रही तमाम अटकलों के बीच देओल परिवार ने फैंस से शांति‍ बनाए रखने की अपील की है। बयान में लिखा है, 'सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।' इस बीच मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर शुभचिंतकों की भीड़ जमा होने के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • Nov 11, 2025 2:10 PM

    सनी देओल दोनों बेटे करण और राजवीर के साथ अस्‍पताल पहुंचे

    प‍िता धर्मेंद्र से मिलने के लिए सनी देओल अपने दोनों बेटों करण और राजवीर के साथ ब्रीच कैंडी अस्‍पताल पहुंचे हैं। कुछ देर पहले ही ईशा देओल और हेमा मालिनी भी अस्‍पताल से बाहर निकलती हुई देखी गईं।

  • Nov 11, 2025 2:09 PM

    अभय देओल चचेरे भाई बॉबी देओल के घर पहुंचे

    धर्मेंद्र का परिवार इस समय मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रहा है। 89 साल के एक्‍टर की हालत नाजुक है। इस बीच खबर है कि उनकी एक बेटी अजीता अमेर‍िका से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि दूसरी बेटी व‍िजेता भी द‍िल्‍ली से मुंबई जा रही हैं। दोनों मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगी।

  • Nov 11, 2025 2:09 PM

    धर्मेंद्र की बेटियां अजीता और व‍िजेता आज मुंबई पहुंचेंगी

    धर्मेंद्र का परिवार इस समय मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रहा है। 89 साल के एक्‍टर की हालत नाजुक है। इस बीच खबर है कि उनकी एक बेटी अजीता अमेर‍िका से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि दूसरी बेटी व‍िजेता भी द‍िल्‍ली से मुंबई जा रही हैं। दोनों मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगी।

  • Nov 11, 2025 10:21 AM

    Dharmendra Live- हॉस्पिटल में इलाज कराते धर्मेंद्र का वीडियो आया सामने

    सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर तरह तरह की खबरें चल रही हैं। इसी बीच धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अस्पताल में अपना इलाज कराते दिखाई दे रहे हैं।

  • Nov 11, 2025 10:18 AM

    Dharmendra Health Live- धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं ईशा

    धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। बेटी ईशा देओल उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंची हैं। दोनों मां बेटी एक ही गाड़ी में बैठी दिखाई दीं।

More from Filmibeat

Read more about: esha deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X