..................... Dharmendra once Slapped Sanjay Khan for misbehave Cried During His Tipu Sultan Hospital Stay - Hindi Filmibeat

नशे में चूर संजय को धर्मेंद्र ने मारा था थप्पड़, फिर उसी के लिए अस्पताल में जाकर बहाए आंसू, ये है पूरा किस्सा

Dharmendra Sanjay Khan friendship

Dharmendra Sanjay Khan friendship: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ दिनों पहले उनकी सेहत को लेकर कई अफवाहें फैल गई थीं कि उनकी तबीयत सीरियस है या उनका निधन हो गया, लेकिन परिवार ने साफ किया कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। हेमा मालिनी ने भी फैंस से अपील की है कि वे उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें।

धर्मेंद्र सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने सीधेपन, सादगी और फैंस के साथ अपनापन दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपने पुराने एक्सपीरिएंस, फिल्मों और साथ काम किए गए कलाकारों से जुड़े किस्से शेयर करते हैं।

नाराजगी जाहिर करने में पीछे नहीं रहते थे धर्मेंद्र

जहां धर्मेंद्र प्यार और अपनापन दिखाने में हमेशा आगे रहते हैं, वहीं वे अपने चाहने वाले लोगों के लिए अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। जब वो जवान थे, तब भी अगर किसी ने उनके करीबी या नामी एक्टर का अपमान किया, तो वे तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर करते थे।

संजय खान को जड़ा थप्पड़

ऐसा ही एक किस्सा संजय खान से जुड़ा है। साल 1965 में फिल्म 'हकीकत' के सेट पर धर्मेंद्र ने संजय खान को थप्पड़ जड़ दिया था। उस समय संजय नशे में थे और इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स और दिग्गज ओम प्रकाश के बारे में गलत बातें करने लगे थे। धर्मेंद्र ने इसे सहन नहीं किया और तुरंत रिएक्ट कर दिया। बाद में उन्होंने संजय के भाई फिरोज खान से माफी मांगी, लेकिन फिरोज ने कहा कि धर्मेंद्र ने सही किया और ऐसा करना ही चाहिए था।

संजय को देखने अस्पताल भी पहुंचे थे धर्मेंद्र

सालों बाद, जब संजय खान 'टीपू सुल्तान' के सेट पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए और कोमा में चले गए, तो धर्मेंद्र अस्पताल में उन्हें देखने गए। वे रोते हुए संजय से कह रहे थे, 'मेरे दोस्त, मैं तुम्हारे साथ हूं।' संजय ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'The Best Mistakes of My Life' में इसे धर्मेंद्र की सच्ची दोस्ती का उदाहरण बताया।

धर्मेंद्र की ये बातें साबित करती हैं कि वे न केवल बड़े कलाकार हैं बल्कि एक सच्चे दोस्त और सम्मानजनक इंसान भी हैं, जो अपने प्रियजनों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X