धर्मेंद्र ने बढ़ाई बॉलीवुड की शान, अमेरिका की न्यू जर्सी असेंबली ने दिया ये खास अवॉर्ड
इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों की जब बात होगी तो उनमें से एक नाम सुपरस्टार धर्मेंद्र का भी होगा। धरम पाजी के नाम से मशहूर अभिनेता को बॉलीवुड का हीमैन भी कहा जाता है। इस समय उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि चर्चा में है। दरअसल अभिनेता को एक ऐसे सम्मान से सम्मानित किया गया है जो कि पहली बार किसी बॉलीवुड अभिनेता को मिला है।
बता दें कि धरम पाजी को अमेरिका के न्यू जर्सी सीनेट की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस खास सम्मान की बात करें तो इसको हिंदी सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए दिया गया है। धर्मेंद्र की उम्र काफी हो गई है और शुरुआत से अब तक वो लगातार काम कर रहे हैं और चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होने काफी ऐसी फिल्में की हैं जिनके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
विवादों में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की फिल्म, गंगूबाई काठियावाड़ी के परिवार ने किया केस


Click it and Unblock the Notifications