इलैराजा के लिए धनुष करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
इस साल की शुरुआत म्यूजिक लिजेंड इलैराजा के लिए बेहद खास रही, उन्हें पद्मभूष अवार्ड से सन्मानित किया गया तथा इस साल उन्हें कई नेशनल अवार्ड भी मिले। इतना ही नहीं ईरोस इंटरनेशनल और आर बाल्की की निर्देशित फिल्म शमिताभ यह इलैराजा की १००० वि फिल्म है जिसे उन्होंने संगीतबद्ध किया है। 1000 फिल्मे पूरी करने के उपलक्ष में म्यूजिक लीजेंड इलैराजा को एक ग्रैंड ट्रिब्यूट दिया जायेगा।
इस अवसर को मनाने के लिए शमिताभ के निर्माता बड़े स्तर पर एक आयोजन कर रहे है इस आयोजन से संगीतकार इलैराजा को उनके महान कार्य के लिए शमिताभ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च कर ट्रिब्यूट दिया जायेगा। एक्टर और गायक धनुष संगीतकार इलैराजा के तीन गानो पैर परफॉर्म करेंगे इसके जरिये धनुष ,इलैराजा के प्रति अपना स्नेह और सन्मान प्रकट करेंगे। यह पहली ऐसा होगा की धनुष मुंबई में अपनी कोई परफॉरमेंस करेंगे।
इस सब पर धनुष कहते है " में काफी उत्साहित हु की राजा सर को उनके स्पेशल दिन पर एक अच्छा सप्राइज़ दूंगा। वे मेरे सबसे पसंदीदा म्यूजिक डायरेक्टर है। उनकी म्यूजिक मेरे तन मन और सांसो में है। म्यूजिक से ही मेरे जीवन को एक आकर मिला है इसी लिए मुझे म्यूजिक से बहुत प्यार है।


Click it and Unblock the Notifications
