..................... Dhanush gives Hindi diction tips to Bharat - Hindi Filmibeat

धनुष ने हिंदी बोलने में की भारत की मदद

तमिल अभिनेता भारत फिल्म 'जैकपॉट' से बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्हें दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष ने अच्छी हिंदी बोलने के गुर सिखाए। तमिल सितारे धनुष ने 'रांझणा' से हिंदी फिल्मोद्योग में शुरुआत की है, जिसे बॉलीवुड पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

भारत ने आईएएनएस से कहा, "हां, मैंने धनुष से बात की थी। हम दोनों ने अपना करियर 2002 में साथ में शुरू किया था। वह एक अद्भुत अभिनेता हैं और 'रांझणा' से उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित किया है। उन्होंने हिंदी उच्चारण को लेकर मुझे कुछ सुझाव दिए। उन्होंने मुझे शूटिंग पर जाने से पहले अपने संवाद स्पष्ट पढ़ने के लिए कहा।"

भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन संग 'जैकपॉट' से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे भारत सनी संग काम करने के अनुभव को अद्भुत बताते हैं।

कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बनी 'जैकपॉट' में सचिन जोशी व नसीरुद्दीन शाह ने भी अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: dhanush धनुष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X