Exclusive: धनुष जैसे प्लेन लुक वाले ही हिट होते हैं
इस शुक्रवार को पर्दे पर एक और प्रेमकहानी दस्तक देने वाली है जिसका नाम है 'रांझणा'। फिल्म में पहली बार आपको तमिल अभिनेता धनुष नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और ना चाहते हुए भी लोग धनुष को पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में सोनम कपूर भी काफी अच्छी लग रही है तो वहीं फिल्म के प्रमोशन से अभिनेता अभय देओल गायब है, बावजूद इसके फिल्म के दिखाये ट्रेलर में उनकी फिल्म में उपस्थिति काफी दमदार लग रही है।
फिल्म को एक टचिंग लवस्टोरी कहकर प्रचारित किया जा रहा है। बनारस-दिल्ली के लोकेशन पर बनी फिल्म 'रांझणा' एक मुस्लिम लड़की व एक हिंदू लड़के के रिश्ते की कहानी है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म का निर्देशन तनु वेड्स मनु वाले आनंद राय हैं। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है जो कि पहले ही हिट हो चुका है।
फिल्म के गानों में आपको लोकगीतों की देसी छाप सुनायी देती हैं तो वहीं बनारस के मंदिर और दिल्ली की सड़कों ने भी लोगों के अंदर इस फिल्म के प्रति जिज्ञासा पैदा की है। इस फिल्म के हीरो धनुष के बारे में लोगों का कहना है कि यह फिल्म धनुष को हिट करा सकती है क्योंकि हिंदी सिनेमा में इन दिनों डैशिंग लुक नहीं बल्कि प्लेनलुक का जमाना है। इतिहास गवाह है कि डैशिंग लुक के हीरो लंबी पारी नहीं खेलते जबकि डस्टी और प्लेन लुक वाले अभिनय के लिहाज से लंबी रेस का घोड़ा होते हैं।
आईये आपको दिखाते हैं धनुष जैसे प्लेन लुक वाले हीरो.. जो कि हिट हैं..


Click it and Unblock the Notifications











