थियेटर नहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज- सामने आया शानदार TEASER
कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाका' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा। फिलहाल धमाका का एक टीजर रिलीज किया गया है, जहां कार्तिक और अमृता सुभाष दिख रहे हैं। यह काफी शानदार टीजर है। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है।
बता दें, कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग महज 10 दिनों में ही खत्म कर दी थी। यह एक रिकॉर्ड है। धमाका की शूटिंग 14 दिसंबर को शुरू हुई थी और कार्तिक ने इसके लिए 14 दिन की डेट्स दी थीं। लेकिन कार्तिक ने अपना काम 10 दिनों में ही पूरा कर दिया।

फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है, जहां कार्तिक आर्यन बोलते नजर आ रहे हैं- "मैं जो भी कहूंगा, सच कहूंगा".. फिल्म में वह एक न्यूज एंकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह टीजर काफी संस्पेंस भरा है।
बड़ी घोषणा: अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के रिलीज डेट का ऐलान- अक्षय कुमार ने शेयर किया POSTER


Click it and Unblock the Notifications











