बड़ी घोषणा: अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के रिलीज डेट का ऐलान- अक्षय कुमार ने शेयर किया POSTER
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार ने अहान की फिल्म 'तड़प' का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह फिल्म 24 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया की जोड़ी दिखने वाली है।
फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- तुम्हारे लिए एक बड़ा दिन अहान.. मुझे आज भी याद है, जब मैंने तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर देखा था.. और आज मैं तुम्हारी फिल्म का पोस्टर ला रहा हूं.. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म तड़प का पोस्टर शेयर करते हुए बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं.. starring अहान शेट्टी और तारा सुतारिया.. फिल्म सिनेमाघरों में 24 सितंबर को रिलीज होगी।

बता दें, तड़प साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है। यह एक लव स्टोरी है, जहां धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक हैं मिलन लुथरिया।


Click it and Unblock the Notifications











