"अपनी बेकार फिल्म बागी 3 को बड़ा बताने के लिए कंगना रनौत को टार्गेट कर रहे हैं"
बागी 3 के निर्देशक अहमद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि फीमेल लीड के साथ एक्शन फिल्म नहीं चलती हैं। यही वजह है कि मणिकर्णिका के फ्लॉप होते ही कंगना रनौत की धाकड़ डिब्बाबंद हो गई। बहरहाल, अब अहमद खान ने यह बयान क्या सोचकर दिया था, पता नहीं.. लेकिन इस बयान पर कंगना रनौत की बहन रंगोली समेत पूरी धाकड़ टीम ने अहमद खान को आड़े हाथों लिया है, साथ ही कानूनी नोटिस भेजने की भी बात कही है।
कंगना रनौत की बहन रंगोली ने ट्विटर पर अहमद खान पर निशाना साधते हुए लिखा कि धाकड़ भी बन रही है, थलाइवी भी बन रही है, तेजस भी बन रही है.. और सभी फिल्में मणिकर्णिका की तरह बड़े बजट पर बन रही हैं। कंगना ने अपने दम पर फिल्मों को 100 करोड़ तक पहुंचाया है, जो बॉलीवुड की और कोई एक्ट्रेस नहीं कर सकती। रंगोली ने कहा कि, उरी, ठाकरे जैसी फिल्मों से क्लैश के बावजूद मणिकर्णिका ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था।
दो राज्यों में रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम'- सलमान खान की 'राधे' का तहलका?


Click it and Unblock the Notifications











