दो राज्यों में रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम'- सलमान खान की 'राधे' का तहलका?
सलमान खान की 'राधे' और अक्षय कुमार स्टारर 'लक्ष्मी बम' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। यह साल की सबसे बड़ी टक्कर मानी जा रही है। ऐसे में फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने लक्ष्मी बम को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन दिलाने के लिए एक चाल चली, लेकिन फ्लॉप रहे। टाइगर श्राफ की 'बागी 3' भी फॉक्स स्टार स्टूडियो की फिल्म है। लिहाजा, उन्होंने दिल्ली और यूपी के थियेटर मालिकों को कहा कि यदि वे चाहते हैं कि 'बागी 3' उनके सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज हो तो इसके लिए उन्हें ईद पर 'लक्ष्मी बम' को 4 शो देने होंगे।

जाहिर है इसका मतलब यह था कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ज्यादातर सिनेमाघरों में सलमान खान की 'राधे' को स्क्रीन नहीं मिलती। और अक्षय कुमार लक्ष्मी बम कमाई में भी आगे रहती। बहरहाल, प्रदर्शकों ने फॉक्स की यह शर्त मानने से साफ इंकार कर दिया है।
'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म रिव्यू- इरफान, दीपक डोबरियाल की बेहतरीन अदाकारी से सजी 'इमोशनल' कहानी


Click it and Unblock the Notifications











