देवानंद को मिला फाल्के सम्मान
मुंबई। हिन्दी सिने जगत के सदाबहार अभिनेता देव आनंद और हर दिल अजीज को प्राण को शुक्रवार को यहां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिन्दी फिल्मों की दोनों मशहूर हस्तियों को यह सम्मान दादा साहेब फाल्के की 141वीं जयंती पर दिया गया।
'गाइड' और 'ज्वेल थीफ' जैसी मशहूर फिल्में देने वाले हरदिल अजीज देव आनंद ने कहा, 'जब भी मैं अपनी आंखें बंद करता हूं तो बालीवुड के सभी उन महान लोगों को याद करने की कोशिश करता हूं जिन्होंने भारतीय हिन्दी सिनेमा में अपना योगदान दिया है। मैं उन्हें उनके योगदान के लिए सलाम करता हूं।
'व्हील चेयर पर बैठकर इस समारोह में हिस्सा लेने आए मशहूर अभिनेता प्राण ने कहा, 'मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल कर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं सिने जगत को प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं।
फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए निर्माता बिधु विनोद चोप़डा को साथ 2009 का फाल्के मेमोरियल कमर्शियल फिल्म अवार्ड दिया गया। मुंबई में विले पर्ले के भाईदास हॉल में यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












