अब अक्षय कुमार बनेंगे निर्देशक

By Jaya Nigam

बॉलीवुड में आजकल हर कोई निर्देशक बनने की सोच रहा है। तो भला अक्षय किसे से पीछे कैसे रह सकते हैं। आगामी कुढ सालों में अक्षय भी निर्देशक बनने की सोच रहे हैं। उन्होने बताया कि "मैंने 'नमस्ते लंदन" लिखी थी। मैंने 'वक्त-द रेस अगेंस्ट टाइम" का विचार दिया था। लेकिन मैं कहानियां लिखने के लिए बैठता नहीं हूं। मैं लोगों से मिलता हूं और यदि उनकी कहानियां मुझे छूती हैं तो मैं उन्हें बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश करता हूं। 'नमस्ते लंदन" का किरदार वास्तविक था। वह जालंधर का मेरा एक मित्र है। उसके साथ ऐसा हुआ था।"

हाउसफुल की गैलरी देखें

अक्षय ने अपने जीवन की बहुत सी बातें और भविष्य की योजनाएं शेयर कीं। अक्षय खुद को बेहद लकी मानते हैं। वह कहते हैं कि निजी जीवन में वह बहुत लकी रहे हैं। वह बताते हैं कि मैने फिल्मी जगत में एक नाचीज की हैसियत से काम करना शुरू किया था। लेकिन "मैं अपने जीवन में भाग्यशाली रहा हूं। मैंने एक अच्छा करियर बनाया है। फिल्मोद्योग में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी पाया है वह सब मेरे भाग्य और कड़ी मेहनत से ही मिला है।"

अक्षय कुमार का एल्बम देखें

अपनी निर्देशन योजनाओं के विषय में बताते हुए अक्षय कहते हैं "अभी मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन आगे के विषय में आप नहीं जानते हैं। यदि तीन साल पहले आप मुझसे फिल्म निर्माण के विषय में पूछते तो मैं मना कर देता लेकिन बाद में मैं एक निर्माता बना। फिल्मोद्योग में कुछ भी हो सकता है। तीन-चार साल बाद शायद मैं एक फिल्म का निर्देशन भी करूंगा।"

हाउसफुल के वॉलपेपर देखें

'हाउसफुल' रिलीज होने में एक दिन बाकी है। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर मीडिया से रूबरू हुए। अक्षय ने इस फिल्म के प्रचार में अन्य फिल्मों की तरह रुचि नहीं ली। लेकिन अक्षय हाउसफुल में लीड रोल कर रहे हैं। इस फिल्म में उन के अलावा और भी बहुत से जाने-माने चेहरे शामिल हैं। अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल" शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। निर्देशक साजिद खान ने इस फिल्म के लिए गारंटी ली है कि वह साल 2010 की सबसे हिट फिल्म होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X