कोर्ट में 'गप्पी' से हारे बप्पी
दिल्ली हाई कोर्ट ने संगीतकार और गायक बप्पी लहरी की वो याचिका खारिज कर दी जिसमें बप्पी ने अजय देवगन की फिल्म 'टूनपुर का सुपरहीरो' की रिलीज रोकने की मांग की थी।
बप्पी लहरी का कहना है कि इस फिल्म में गप्पी नाम को जो कार्टून कैरेक्टर है वो उनसे बहुत मिलता जुलता है। बप्पी का कहना था कि फिल्म के किरदार गप्पी ने सिर्फ उन्हीं की तरह चश्मा, कई सारी चेन और अंगुठियां पहनी हैं बल्कि उसके बोलने का लहजा भी बंगाली है।
हांलाकि फिल्म के निर्देशक किरीट खुराना का कहना है कि गप्पी का किरदार ऐल्विस प्रिल्से से प्रेरित है। खैर बप्पी के लिए राहत की बात ये है कि कोर्ट ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को निर्देश दिया है कि वो फिल्म में ये नोट लगाएं जिसमें ये स्पष्ट हो कि फिल्म में दिखाया गया एक कार्टून किरदार बप्पी लाहिरी पर आधारित नहीं है। फिल्म आज रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












