स्टार गिल्ड अवॉर्डस में रणवीर-दीपिका ने डाला हाथों में हाथ!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के प्यार की दास्तां तो हर कोई जानता है। हर कोई इनके प्यार के बारे में बातें भी कर रहा है लेकिन पब्लिकली दीपिका ने अपनी तरफ से ये कंफर्म कर दिया है कि वो और रणवीर सिंह सिर्फ दोस्त हैं और वो किसी भी अपने को-स्टार को डेट नहीं कर रही हैं। लेकिन अक्सर पार्टियों और अवॉर्ड फंक्शन में जाने क्यों दोनों एक साथ नज़र आ ही जाते हैं और एक दूसरे के साथ ही पार्टी और अवॉर्ड फंक्शन इंज्वॉय भी करते हैं। इस दोस्ती को देखकर मीडिया यही सोचती है कि आखिर इस दोस्ती को क्या नाम दिया जाए जिसमें आप हर जगह एक दूसरे के ही साथ नज़र आते हैं।

हाल ही में कॉफी विद करन शो में दीपिका और प्रियंका चोपड़ा एक साथ नज़र आईं। दीपिका और प्रिंयका चोपड़ा दोनों ने करन जौहर द्वारा पूछे गये कई सारे पर्सनल सवालों के जवाब भी दिये। जब करन ने दीपिका और रणवीर की बात की तो इसपर दीपिका ने कहा कि वो और रणवीर सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है। दीपिका ने तो यहां तक कहा कि वो इंडियन फैमिली में पली बढ़ी हैं तो उनके ऐसे संस्कार नहीं हैं कि वो सिर्फ डेट करें। वो सिर्फ उसी इँसान के साथ डेट करती हैं या उसी के साथ करीब आती हैं जिसके साथ भविष्य में किसी रिश्ते के बारे में सवो सोचती हैं। लेकिन हाल ही में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ बैठे नज़र आए।

दीपिका और रणवीर दोनों एक साथ बैठकर अवॉर्ड फंक्शन का आनंद लिया और सलमान खान की बेहतरीन होस्टिंग को इंज्वॉय किया। रणवीर और दीपिका बीच बीच में एक दूसरे के करीब आकर कुछ प्राइवेट टॉक्स भी करते नज़र आए। वैसे भी स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर सिंह ने ही दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए आवाज दी थी क्योंकि वो अवॉर्ड फंक्शन होस्ट कर रहे थे। और अब स्टार गिल्ड में भी दीपिका के ही जीतने के चांसेस हैं तो ऐसे में रणवीर दीपिका के साथ बैठकर उनका साथ दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X