स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014 नाइट- विनर लिस्ट!
स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स की रात सलमान खान ने काफी खूबसूरत और मजेदार बना दी। सलमान खान ने साल 2014 का स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन होस्ट किया और अपने जोक्स और सेंस ऑफ ह्यू्मर से सभी को काफी एंटरटेन किया। सलमान खान के साथ ही इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के बड़े बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, श्रृद्धा कपूर, करीना कपूर, तनूजा, काजोल, तनीषा मुखर्जी, विवेक ऑबरॉय, दीपिका पादुकोण सभी इस फंक्शन में शामिल हुए। शाहरुख खान और सलमान खान का एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में होना मीडिया के साथ दर्शकों के लिए भी काफी स्पेशल था।
स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान टीवी के भी जाने माने सितारे नज़र आए। सभी ने इस अवॉर्ड फंक्शन की रात को और भी खूबसूरत बना दिया। फिल्मों के साथ ही टीवी सीरियलों को भी इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अवॉर्ड्स से नवाजा गया। सलमान खान ने अवॉर्ड फँक्शन होस्ट करते हुए शाहरुख खान, फरहान अख्तर, बिपाशा बासु और सोनाक्षी सिन्हा सभी को अपने जोक्स का हिस्सा बनाया। सलमान खान ने बिपाशा से कहा कि वो इतनी फिट और खूबसूरत हैं कि वो रात भर उन्हें देख सकते हैं। फिर उन्होंने सोनाक्षी से कहा कि वो ईर्ष्या फील ना करें।
आइये देखते हैं किन किन फिल्मों ने और किन सितारों ने स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स पर कब्जा किया।


Click it and Unblock the Notifications











