दीपिका बनीं बेस्ट एक्ट्रेस- स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014
दीपिका पादुकोण को साल 2014 में हुए अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान कई बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। सबसे पहले तो स्क्रीन्स अवॉर्ड्स के दौरान दीपिका पादुकोण को फिल्म राम लीला के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला और उसके बाद हाल ही में हुए स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स में भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। दीपिका पादुकोण ने साल 2013 में अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी एक फिल्म की ये जवानी है दीवानी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही। हालांकि रणबीर कपूर जैसा काबिल एक्टर फिल्म में मुख्य भूमिका में था लेकिन दीपिका की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहना मिली।
रणबीर कपूर के अलावा दीपिका ने हर वक्त जोश से भरे रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी काम किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में दीपिका और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। दीपिका और रणवीर के बीच कई सारे किसिंग सीन्स भी शूट किये गये और उसके बाद दीपिका और रणवीर के प्यार के किस्से भी काफी सुर्खियों में आए। दोनों की कैमिस्ट्री की वजह से राम लीला भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। कुल मिलाकर दीपिका ने साल 2013 में अपनी समकालीन एक्ट्रेसेस के साथ ही बॉलीवुड के अच्छे अच्छे एक्टर्स को भी कड़ी टक्कर दी।


Click it and Unblock the Notifications












