कंगना रनौत के ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार एक्शन में हैं और इस समय किसी ना किसी को निशाने पर लिए रहती हैं। हाल ही में उन्होने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है और काफी खरी खोटी सुना डाली है। गौरतलब है कि इसमें कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को लेकर एक पुराना वीडियो साझा किया और लगातार ट्वीट्स भी किए हैं। इस वीडियो में उन्होने दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का जिक्र किया जो कि उनको कई सालों के बाद हुआ है।
उनका कहना है कि ऐसा कौन सा डिप्रेशन होता है जो कि 10 सालों के बाद होता है। इसके अलावा उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'डिप्रेशन का धंधा चलाने वाले लोगों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखाई है।' गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण डिप्रेशन ग्रसित लोगों के लिए एक संस्था चलाती हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर से कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गईं हैं और लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की झड़ी लगा रही हैं।
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी- बयान के बाद ट्रेंड हुआ था कि 'औकात'


Click it and Unblock the Notifications