बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी- बयान के बाद ट्रेंड हुआ था कि 'औकात'
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था और मामले सीबीआई को सौंपने के बात कही थी उसके बाद से लगातार लोग सोशल मीडिया पर खुशियां मना रहे थे और एक बड़ा बयान बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेशवर पांडे की तरफ से रिया चक्रवर्ती के लिए आया था। डीजीपी ने इस बयान में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ काफी तीखी टिप्पणी की थी जो कि शायद ही रिया चक्रवर्ती को पसंद आई हो।
हालांकि अब ये मामला सामने आया है कि गुप्तेश्वर पांडे ने अपनी बात पर माफी मांग ली है। उनका कहना है कि अगर इससे रिया चक्रवर्ती को तकलीफ हुई है तो वो मांफी मांगते हैं। गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि.. उनकी हैसियत नहीं है कि वो बिहार के माननीय मुख्यमंत्री पर रिया चक्रवर्ती कोई अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी करें। हालांकि डीजीपी का कहना है कि उन्होने ऐसा कुछ नहीं कहा था जो कि कानून के दायरे के बाहर हो।
सीबाआई टीम को बीएमसी का सीधा जवाब? '7 दिन से ज्यादा रुकी तो क्वारंटाइन कर देंगे!'


Click it and Unblock the Notifications