सीबाआई टीम को बीएमसी का सीधा जवाब? '7 दिन से ज्यादा रुकी तो क्वारंटाइन कर देंगे!'
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सीबीआई को सौंप दिया गया था और इसके बाद से इस मामले की लगातार चर्चा हो रही है और साथ ही कई तरह की नई नई बातें सामने आ रही हैं। इस समय सीबीआई को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है कि इस टीम ने मुंबई जाने से पहले बीएमसी को पत्र लिखा है और इस पत्र में उन्होने वहां पर आने के लिए परमिशन मांगी है।
हालांकि बीएमसी इस पूरे मामले में काफी ज्यादा शख्त हैं और कोरोना वायरस के दौरान अपने जवाब में सीबीआई टीम के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है। दरअसल बीएमसी ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर सीबीआई टीम मुंबई आती है और वो 7 दिन से ज्यादा रुकती है तो ऐसी सूरत में उनको क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। ये बड़ा बयान बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की तरफ से सामने आया है जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
आईफा 2013 के दौरान शाहरुख खान के व्यवहार से दुखी थे सुशांत सिंह- जिम ट्रेनर ने किया खुलासा


Click it and Unblock the Notifications