#MyChoice: सेक्स करना है या नहीं करना है 'मेरी मर्ज़ी' : दीपिका पादुकोण
[बॉलीवुड समाचार] दीपिका पादुकोण ने वोग इंपावर के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण पर एक लघु फिल्म बनाई है और इसे देखकर आप उन्हें एक ग्रैंड सेल्यूट ज़रूर देंगे। इस फिल्म में दीपिका ने उन मुद्दों पर बेबाकी से बात की है जिन्हें बात करना महिलाओं के लिए शर्म की बात मानी जाती है। वीडियो में दीपिका एक महिला के चुनाव और चयन की बात करती हैं और महिलाओं को उनके खयाल और आवाज़ आज़ाद करने के लिए प्रेरित करती हैं।
दीपिका वीडियो में मेरी मर्ज़ी से ही शुरूआत करती है। कब जाना है,कहां जाना है, क्या खाना है, किससे मिलना है, किससे दूर रहना, कितने बजे आना है, सेक्स करना है, किसके साथ करना है, क्या पहनना है ये सब एक औरत को अपने लिए चुनना है और ऐसा करने से उसे कोई नहीं रोक सकता।
ALSO READ: 10 कारण क्यों है दीपिका पादुकोण सबकी फेवरिट
वीडियो को कॉकटेल फेम होमी अदाजानिया ने डायरेक्ट किया है और वोग के महिला सशक्तिकरण कैंपेन का हिस्सा है। वीडियो में मुंबई की 99 महिलाओं ने अपनी आवाज़ रखी है अपने चुनाव और चयन के बारे में और वीडियो का नाम है #MyChoice. देखिए वीडियो यहां -


Click it and Unblock the Notifications













