VIDEO:AIDS DAY पर रणवीर ने की सेक्स पर ज़रूरी बात
रणवीर सिंह हमेशा कुछ अलग करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो चिंग नूडल्स बेचने के लिए माई नेम इज़ रणवीर चिंग हो या फिर ड्यूरेक्स कंडोम का एड हो। रणवीर जो भी करते हैं दिल खोल कर करते हैं। वर्ल्ड एड्स डे पर रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के सौजन्य से एमटीवी पर रेक्स टॉक लेकर आए। इस एड में रणवीर उन तीन शब्दों के बारे में खुलकर बात करते नज़र आए जिसके बारे में बात करने में लोग अक्सर हिचकिचाते हैं।
रणवीर एड में एक बहुत अहम बात कहते हुए नज़र आते हैं। युवाओं को कंडोम के इस्तेमाल और सेक्स के प्रति जागरूक करते हुए रणवीर कहते हैं कि उस चीज़ के बारे में बात करने से क्या हिचकिचाना जो आपके जन्म का कारण है। रणवीर ने इस बात पर चिंता जताई कि सेक्स एजुकेशन की कमी की वजह से देश में एड्स का ये हाल है। लोग सुरक्षित सेक्स के प्रति जागरूक नहीं है क्योंकि उन्हें कंडोम खरीदने में शरम आती है।
पढ़िए: रोमियो जूलियट की किसिंग कहानी राम लीला और 11 अनोखी बातें
रणवीर ने ये भी कहा कि माता पिता अपने बच्चों से सुरक्षित सेक्स के बारे में बात करने से हमेशा कतराते हैं। सोसाइटी के इस रवैये की वजह से ही लोग इसे ऐसी चीज़ समझ लेते हैं जिसके बारे में बात करना बिल्कुल गलत है। तो रणवीर ने ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा कि ये बहुत ही नॉर्मल चीज़ है और इसके बारे में बात करना भी नॉर्मल है। एमटीवी होस्ट होज़े ने वादा किया है कि ये पूरी वीडियो जल्द ही यू ट्यब पर मिल जाएगी।
देखिए इस वीडियो की एक झलक -


Click it and Unblock the Notifications












