..................... दीपिका पादुकोण का सबसे प्यारा तोहफा, बचपन से शादी तक और फिल्मों का पूरा सफर- क्यूट VIDEO deepika padukone shares video on her birthday very personal and professional memories - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण का सबसे प्यारा तोहफा, बचपन से शादी तक और फिल्मों का पूरा सफर- क्यूट VIDEO

5 जनवरी को दीपिका पादुकोण ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर पति रणवीर सिंह की ओर से भी शानदार मेमोरी दीपिका को मिली तो खुद के परिवार ने भी दीपिका को बेहद खूबसूरत गिफ्ट जन्मदिन पर दिया। दरअसल दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण व पूरे परिवार ने एक खास वीडियो बनाकर दिया। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण की जिंदगी का हरेक हिस्सा कैद है। जिसे देख फैंस खासा उत्साहित हो रहे हैं।

Recommended Video

Deepika Padukone ने मीडिया संग मनाया शानदार Birthday; देखिए वीडियो | FilmiBeat

दीपिका पादुकोण ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया और बताया कि जन्मदिन पर उनके परिवार की तरफ से ये प्यारा तोहफा उन्हें मिला है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण की बचपन की यादों से लेकर बैंडमिंटन प्लेयर और फिर मॉडलिंग के सफर को दर्शाया गया है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ओम शांति ओम से लेकर छपाक की यादों को संजोया गया है।

दीपिका पादुकोण के लिए बनाए गए इस वीडियो में उनकी और रणवीर सिंह की शादी के खास पल भी देखने को मिलते हैं। कुलमिलकर दीपिका पादुकोण का ये वीडियो बेहद प्यारा है। सोशल मीडिया पर दीपिका के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बर्थडे के चलते सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण सारा दिन ट्रेंड करती रही।

पति रणवीर सिंह ने भी शेयर की क्यूट फोटो

पति रणवीर सिंह ने भी शेयर की क्यूट फोटो

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को विश करते हुए उनकी बचपन की और 35वें जन्मदिन की फोटो शेयर की। दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह ने बीवी नंबर 1 बताया। साथ ही अपनी जान कहते हुए एक बचपन की तस्वीर भी शेयर की।

बर्थडे पर बॉलीवुड ने किया विश

बर्थडे पर बॉलीवुड ने किया विश

जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया सिर्फ हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण से ही गूंजता नजर आया। मौनी रॉय से लेकर सौफी चौधरी व प्रभास से लेकर आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। आलिया ने तो दीपिका पादुकोण को इंस्पेरेशन बताया।

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर पार्टी, बॉलीवुड सितारे आए नजर

दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर पार्टी, बॉलीवुड सितारे आए नजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस मौके पर मुंबई में डिनर पार्टी रखी। जहां सबकी नजरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर ठहरी। उनके अलावा करण जौहर, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स देखने को मिले।

फोटोग्राफर्स के साथ काटा केक

फोटोग्राफर्स के साथ काटा केक

दीपिका पादुकोण की ढेर सारी फोटो वीडियो केक काटते हुए भी देखने को मिली। दीपिका ने अपना बर्थडे सभी फोटोग्राफर्स ने साथ भी मनाया। केक काटते हुए ढेर सारी फोटो वीडियो भी देखने को मिली। साथ ही रणवीर व दीपिका एक दूसरे को केक खिलाते भी नजर आए।

रणवीर सिंह की बीवी नंबर 1

रणवीर सिंह की बीवी नंबर 1

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की। रणवीर सिंह ने पहली बार दीपिका को मकाउ में हुए Zee Cine Awards में देखा था। यही उन्हें एक झलक में दीपिका से प्यार हो गया था। इसी साल रणवीर को दीपिका के साथ फिल्म गोलियों की रासलीला... रामलीला में काम भी मिल गया।

भंसाली की फिल्म रामलीला के गाने अंग लगा दे गाने में दोनों का एक किसिंग सीन था। इस सीन के खत्म हो जाने के बाद भी दोनों किस करते रह गए थे, जिसके बाद सेट पर दोनों की डेट को लेकर बातें होना आम हो गई थी।

सलमान खान की राधे में दिशा पटानी निभाएंगी ये किरदार, जैकी श्रॉफ से जुड़ा है उनका रोल- नई Details!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X