ड्रग मामले में बॉलीवुड के और 3 बड़े सितारों को मिल सकता है एनसीबी का समन? ये है सच्चाई
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस समय हिंदी फिल्म सितारों और उनसे जुड़े ड्रग्स मामलों को लेकर काफी सीरियस है और लगातार जांच कर रहा है। ये सारा मामला तब शुरु हुआ था जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल सामने आया और बाद में रिया चक्रवर्ती जेल गईं थीं। हाल ही में लोगों को तगड़ा झटका तब लगा था जब एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन भेजा था।
Recommended Video
इसके बाद एनसीबी इन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। एक रिपोर्ट है कि ड्रग्स मामले में अब एनसीबी 3 ऐसे सितारों के नोटिस भेजने वाली है जिन्होने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में काम किया है। ऐसी रिपोर्ट आई थी, लेकिन एनसीबी ने इससे इंकार किया है और इसे कोरी अफवाह बताया है।
हाथरस पीड़िता के लिए न्याय- कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी खास मांग


Click it and Unblock the Notifications