हाथरस पीड़िता के लिए न्याय- कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी खास मांग
देश में इस तरह के केस कभी कभी सामने आते हैं कि पूरा देश गुस्से से लबालब हो जाता है और सभी जुबान पर सिर्फ यही होता है कि ऐसे लोगों को फांसी दी जानी चाहिए। ऐसा ही एक दर्दनाक केस हाल ही में हाथरस से सामने आया है जहां पर युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी और पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। बता दें कि इसके बाद हिंदी फिल्मों के सितारे काफी गुस्से में नजर आए थे और लगातार पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
अब अभिनेत्री कंगना रनौत का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है और दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। दरअसल जिस तरह का मामला कुछ समय पहले हैदराबाद में हुआ था और दोषियों को गोली मार दी गई थी.. कुछ उसी तरह के काम करने के लिए कंगना ने योगी सरकार से कहा है। कंगना ने लिखा है कि.. 'सीएम योगी आदित्यनाथ जी पर मुझे पूरा भरोसा है।
दुर्गा अवतार में अभिनेत्री नुसरत जहां, लोगों ने किया ट्रोल, मिली जान से मारने की धमकी


Click it and Unblock the Notifications