'रामलीला' में दीपिका का गरबा देखकर हर कोई भौचक्का..
फिल्म में रणवीर सिंह भी है फिलहाल यह गाना नवरात्र के मौके पर सारे टीवी चैनलों पर प्रसारित किया जायेगा। इस गाने को लिखने वाले हैं सिद्धार्थ-गरिमा। संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके प्रोमों को मात्र तीन दिन में तीन लाख दर्शकों ने देख लिया है जो कि एक बड़ी उपलबद्धि है।
मालूम हो कि फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है
कहा जा रहा है कि रामलीला के नगाड़ा संग ढोल सांग में दीपिका ने काफी भारी-भरकम लहंगा पहना है। यह गाना काफी कलरफूल होने वाला है। समीक्षकों का कहना है कि यह गाना देखकर लोगों को फिल्म हम दिल दे चुके सनम...याद आती है, देखते हैं कि गाने में दीपिका, ऐश्वर्या वाला जादू जगा भी पाती है कि नहीं? फिलहाल तो फिल्म का लोग बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications
