रामलीला के प्रोमो को मिले तीन दिन में तीन लाख दर्शक
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके प्रोमों को मात्र तीन दिन में तीन लाख दर्शकों ने देख लिया है जो कि एक बड़ी उपलबद्धि है। फिल्म के प्रोमो को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लोग इसके प्रोमो के देखने के बाद फिल्म की रिलीज का बेताबी से प्रतिक्षा कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में दीपिका पादुकोण ने पहले ही कह रखा है कि फिल्म रामलीला का एक-एक शाट्स परफेक्ट है जिसका मुख्य कारण संजय लीला भंसाली हैं। दीपिका ने कहा कि भंसाली इतने पूर्णतावादी हैं कि वह उनके मन में जो भी है, उसमें कुछ भी कम नहीं करते। इसलिए मुझे फिल्म रामलीला करते हुए काफी दिक्कत भी हुई।
मालूम हो कि फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है, फिलहाल पहले लुक में ही दीपिका काफी प्रभावशाली लग रही हैं तो रणवीर सिंह भी काफी अच्छे दिखायी पड़ रहे हैं। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।
आगे की खबर पढ़े स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications