..................... Deepika Padukone, Ranveer Singh's thrilling romance in 'Ram Leela' - Hindi Filmibeat

'रामलीला' में दीपिका-रणवीर की फर्जी 'रासलीला'

इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला का प्रोमो सबके दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड पेयर में हैं। प्रोमो में दोनों की कमेस्ट्री देखते ही बन रही है। ट्रेलर में हद से ज्यादा हसीन दिख रही दीपिका पादुकोण का बेहद ही हॉट किसिंग सीन भी लोगों के बीच में कौतूहल का विषय बना हुआ है। प्रोमो तो हिट हो गया है लेकिन फिल्म के जरिेये दीपिका-रणवीर सिंह के बीच की प्रेम-कहानी भी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेकिन फिल्मी पंडितों का मानना है कि यह सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है जिेसे कि दर्शकों के बीच में भूनाने की कोशिश की जा रही है लेकिन भले ही दीपिका-रणवीर की जोडी भंसाली के कैनवस पर सुंदर लग रही है लेकिन रीयल लाइफ में बड़ी ही अटपटी जोड़ी है जिसमें कोई आकर्षण नहीं है। लेकिन पर्दे पर अक्सर बेमेल जोड़ियां ही कमाल करती हैं इसलिए इस बार भी रणवीर और दीपिका के प्रेम-प्रसंग को उड़ाकर फिल्म को लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जा रही है। देखते हैं कि यह कोशिश कितनी कामयाब होती है?

मालूम हो कि फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली है। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म रणवीर सिंह के लिए भी काफी मायने रखती है क्योंकि उन्हें भी एक बड़ी हिट की दरकार है। हो सकता है कि यह फिल्म उनके करियर की दिशा को एक नया मोड़ दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X