भंसाली की रामलीला: अद्भभूत, भव्य, सुंदर और महान पेशकश
आजकल टीवी चैनलों पर एक प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और वह है महान फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म रामलीला। फिल्म के प्रोमो बेहद ही कमाल के हैं जिसे देखने के बाद हर किसी के मुंह से बस अद्भभूत, भव्य, सुंदर और महान पेशकश जैसे शब्द निकल रहे हैं। अमिताभ से लेकर आम आदमी को पसंद आ रहे रामलीला के प्रोमो को देखकर अब बस लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
आंतक के साये में गुजरात के साये में पनपी प्रेमकहानी को देखने के लिए हर कोई बेहद उत्सुक है। फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है जिसक अंत शायद दुखद ही होने की उम्मीद है। फिलहाल पहले लुक में ही दीपिका काफी प्रभावशाली लग रही हैं तो रणवीर सिंह भी काफी अच्छे दिखायी पड़ रहे हैं। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।
फिलहाल तो फिल्म के प्रोमो को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली हुई है। फिल्म में दीपिका, रणवीर सिंह और ऋचा चड्ढा काफी अच्छे लग रहे हैं। फिल्म में दीपिका का एक्शन सीन भी है तो फिल्म के प्रोमों में रणवीर सिंह-दीपिका का किसिंग सीन भी प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।
आगे की खबर पढ़े स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications