एक बार फिर से पर्दे पर 'राम-लीला' की टीम, कमायेगी 100 करोड़!
फिल्म के मुख्य किरदारों के लिए कलाकारों के चयन की एक महीने तक चली अटकलों के बाद आखिरकार रणवीर और दीपिका को फिल्म के नायक-नायिका के लिए चुना गया।
इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं पर विचार किया जा रहा था
पहले इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं पर विचार किया जा रहा था तो वहीं मस्तानी के किरदार के लिए दीपिका के अलावा करीना कपूर और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के नाम पर भी गौर किया गया था लेकिन अंत में भंसाली की खोज रणवीर-दीपिका पर ही जाकर खत्म हुई।
FB Chat पर दीपिका ने कहा मुझे और रणबीर को पता नहीं था हम क्या कर रहे हैं
मालूम हो पिछले साल इन तीनों ने साथ में गोलियों की रासलीला यानी की रामलीला... के जरिये पर्दे पर एक ब्लॉक-ब्लास्टर मूवी दी थी जिसने 100 करोड़ की कमाई की थी इसलिए इस बार इस फिल्म से भी लोगों को खासी उम्मीदे हैं।
देखते हैं लोगों की यह ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि लवर ब्वॉय और दिलफेंकू व्यक्ति का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ऐतिहासिक किरदार में कैसे नजर आते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












