राम-लीला तो चली दीपिका के भरोसे, भंसाली को रणवीर को बदलना चाहिए!

Ranveer Singh
संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला गोलियों की रासलीला ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता पाई। संजय लीला भंसाली अब फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपनी अगली फिल्म के लिए भी साइन करना चाहते हैं। खबर के अनुसार संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म बाजीवार मस्तानी के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दीपिका पादुकोण के नाम को लेकर कुछ फिक्स नहीं हुआ है लेकिन ये तो तय है कि रणवीर इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं। भंसाली जी के इस फैसले पर दर्शकों को थोड़ी हैरानी हो रही है और वो चाहते हैं कि भंसाली जी दीपिका को भले ही साइन कर लें लेकिन रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में कास्ट करने से पहले एक बार फिर से सोच लें।

रणवीर के घर हाल ही में दीपिका ने गुजारी सारी रात!

रणवीर सिंह ने पिछले कुछ ही समय में लगातार बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में दी हैं। रणवीर सिंह को उनके जोश और एनर्जी के चलते उन्हें इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन तक से कंपेयर किया गया। हाल ही में रणवीर की फिल्म गुंडे को भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ना सही लेकिन एक डीसेंट ओपनिंग जरुर मिली। फिल्हाल रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म किल दिल की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद भी उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। लेकिन दर्शकों को लगता है कि भंसाली जी को रणवीर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहिए। बल्कि किसी और एक्टर को कास्ट करने की सोचनी चाहिए।

मिशी क्रेजी का कहना है संजय लीला भंसाली को सोचना चाहिए कि जरुरी नहीं कि रणवीर और दीपिका हों तो ये फिल्म भी चल जाएगी। राम लीला भी कुछ खास नहीं थी। दीपिका की वजह से वो फिल्म चल गयी। लेकिन अब रणवीर की जगह किसी और को लेना चाहिए। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी परदे पर मस्त दिखती है और ऐसे में रणवीर और दीपिका अगर बाजीराव मस्तानी में होंगे तो ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X