अब दीपिका भी दौड़ेंगी 100 करोड़ रेस में!
दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं उनकी आने वाली फिल्मों में जवानी दीवानी, रामलीला और चेन्नई एक्सप्रेस शामिल हैं। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले कहा था कि फिल्मों के आंकड़े ये बताते हैं कि फिल्म को लोगों ने कितना पसंद किया है। फिल्म की सफलता उसके आंकड़ों पर निर्भर करती है। अक्सर एक्टरों को कहते हुए सुना गया है कि 100 करोड़ क्लब बकवास है और फिल्म की सफलता इसपर निर्भर नहीं करती। लेकिन दीपिका का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जितने ज्यादा आंकड़े मिलते हैं फिल्म उतनी ही सफल होती है।
फिल्हाल इस साल भी दीपिका के पास कई सारी अच्छी और बड़े बैनर की फिल्में हैं। ये जवानी है दीवानी में वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रैंड रणबीर कपूर के साथ, चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के साथ और संजय लीला भंसाली की रामलीला में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी। दीपिका की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं और वो अपनी समकालीन अभिनेत्रियों जैसे करीना कपूर, कैटरीना कैफ के साथ काफी जमकर कॉम्पिटीशन कर रही हैं। हो सकता है कि इस साल के अंत तक दीपिका बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस बन जाएं।


Click it and Unblock the Notifications












