सैफ से शादी की करीना ने मजे ले रही हैं दीपिका!
दीपिका ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सैफ अपने साथ के कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वो सेट पर सभी काम कर रहे लोगों के साथ काफी अच्छी तरह पेश आते हैं और सभी के साथ हंसी मज़ाक करते रहते हैं। सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण ने अभी तक तीन फिल्मे की हैं और ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। सैफ के साथ काम करने के लिए दीपिका हमेशा तत्पर रहती हैं उन्होंने कहा कि सैफ के साथ काम करने में उन्हें बहुत मज़ा आता है।
सैफ और दीपिका पादुकोण ने एक साथ आरक्षण, कॉकटेल और रेस 2 में काम किया है। इन तीनों फिल्मों का बिजनेस काफी अच्छा था और साथ ही इस जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। वैसे ये भी बता दें कि करीना कपूर जो कि अब सैफ की बेगम साहिबा हैं को दीपिका फूटी आंख नहीं सुहाती हैं। दीपिका और करीना के बीच हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहता है। ऐसे में अगर करीना दीपिका की ये बातें सुन लें तो पता नहीं क्या होगा। सैफ को फिर दीपिका से तो कट्टी करनी ही पडे़गी।


Click it and Unblock the Notifications
