वैलेंटाइन डे पर रेड रोज़ और रेड पूनम!
साल का इकलौता प्रेमियों का दिन वैलेंटाइन डे जल्द ही आने वाला है। तीन दिनों बाद आने वाला ये दिन प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। हर कोई सोच रहा है कि इस साल अपने प्यार को कैसे खुश किया जाए और तोहफे में क्या दिया जाए। वैलेंटाइन डे पर लाल रंग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तो पूनम झावर ने इस वैलेंटाइन डे पर खुद की ही लाल रंग में रंग दिया है। खबर है कि पूनम झावर ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है जिसमें उन्होंने लाल रंग की लॉन्जरी पहनी है और उसके ऊपर लाल रंग की एक उत्तेजक लॉंग शर्ट भी।
इस फोटोशूट में पूनम का लुक देखने लायक है। पूनम ने कहा कि उन्होंने ये फोटोशूट वैलेंटाइन डे के लिए कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों में पूनम बहुत ही सेक्सी और हॉट लग रही हैं। और लगें भी क्यों ना आखिर रंग भी तो लाल है। पूनम ने इस फोटोशूट की तस्वीरें अपनी साइट पर अपलोड की हैं। लोग इन तस्वीरों को देख देख कर पागल हुए जा रहे हैं। पूनम ने लोगों को वैलेंटाइन डे पर स्पेशल तोहफा देने के लिये ये लुक अपनाया है। इसी बहाने पूनम ने अपनी पब्लिसिटी भी फ्री में करा ली है।
पूनम झावर से पहले भी पूनम पांडे, नेहा धूपिया और शर्लिन चोपड़ा ने हॉट फोटोशूट के जरिये खुद को काफी समय तक सुर्खियों में बनाए रखा था। पूनम ने भी इन्हीं के नक्शेकदम पर चलकर पब्लिसिटी पाने का ये तरीका अपनाया है। पूनम झावर सबसे पहले सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा में नज़र आई थीं। फिल्म में पूनम पर शूट किया गया गाना ना कजरे की धार काफी मशहूर हुआ था। इसके बाद हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड में भी पूनम नज़र आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications












