शाहरूख के चलते दीपिका ने गंवायी हॉलीवुड की फिल्म!
चौंक गये ना.. कि यह कैसे संभव है? शाहरूख को अपना शुभचिंतक मानने वाली दीपिका पादुकोण ने इस साल की सबसे बड़ूी हिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस दी है तो फिर ऐसा क्या हो गया कि शाहरूख के कारण उनकी हॉलीवुड की फिल्म छोड़नी पडी तो सुनिए दर असल मामला यह है कि मैडम दीपिका को हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में काम करने का मौका मिला था।
लेकिन अब तारीख की समस्या के चलते दीपिका इस फिल्म को साइन नहीं कर रही हैं। फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 के लिए जो डेट्स निर्माता दीपिका से चाहते हैं वह दीपिका ने फराह खान को दे रखी है फिल्म हैप्पी न्यू ईयर .. के लिए जिसमें उनके कोस्टार शाहरूख खान ही है। उसके बाद वाली तारीखे फिल्म रामलीला के प्रमोशन के लिए दीपिका ने भंसाली को दे रखी है जिसकी वजह से दीपिका फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 नहीं कर पा रही है जिसका उन्हें अफसोस है।
लेकिन दीपिका निराश नहीं हैं क्योंकि उन्हें खुशी है कि उन्हें कंगना रनाउत और चित्रांगदा की जगह साइन किया गया था। जिन्होंने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। खैर आपको बता दें कि फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल होगी क्योंकि फिल्म की रिलीज अगले साल 06 जुलाई को होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
