गॉड की हिरोईन बनीं दीपिका.. कमाये तीन करोड़
एक बार फिर से तमिल सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी मेगाबजट की फिल्म 'कोचादइयां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है जिसे उम्मीद से ज्यादा लोकप्रियता मिली है। लेकिन फिल्म अभी रजनी की वजह से चर्चा में नहीं है बल्कि फिल्म चर्चा में है फिल्म में रजनी की हिरोईन बनीं दीपिका पादुकोण के कारण। जो रजनी की उम्र से काफी छोटी है।
इस 3 डी फिल्म में रजनी को दीपिका के अपोजिट देखना अपने आप में ही काफी अलग बात है तो वहीं जो बात सुनने में आयी है उसे सुनकर आपको हैरानी होगी। रजनी चाहते थे कि इस फिल्म में उनकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ बनें लेकिन डेट्स की समस्या के चलते यह रोल कैटरीना की कट्टर दुश्मन दीपिका को मिल गया।
खबर यह भी है कि फिल्म में दीपिका का बहुत छोटा सा रोल है जिसे मात्र दो दिन के शूट में ही दीपिका के निपटा दिया लेकिन इसके लिए उन्होंने तीन करोड़ रूपये लिये हैं। सोचने वाली बात है कि रजनी की फिल्म में अगर किसी अभिनेत्री को तीन करोड़ रूपये मिलते हैं तो वह अभिनेत्री वाकई में वह चीज डिजर्व करती है। इसलिए हम सबको मान लेना चाहिए कि बॉलीवुड की सौ करोड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब उस जगह पहुंच चुकी हैं जहां वह मुंहमांगी कीमत निर्माता से मांग सकती है।
गौरतलब है कि फिल्म 'कोचादइयां' एक 3d फिल्म है, जिसकी निर्माता रजनीकांत की बेटी सौंदर्या हैं।
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications