दीपिका जैसी बीवी चाहिए तो 'केलॉग्स' खाईये...
हर कोई दीपिका की कटिली काया का दीवाना है और इसलिए ही शायद खाद्य ब्रैंड केलॉग्स ने दीपिका को अपना ब्रैंड एंबेस्डर बनाया है।
Exclusive : वाकई में काफी ठंडा है 6 करोड़ की दीपिका का कोको-कोला एड
सबको पता है कि ब्रैंड केलॉग्स महिलाओं को बढ़े वजन को कम करने में मदद करता है, ऐसे में जब दीपिका जैसी सेक्सी अदाकारा उसका विज्ञापन करेंगी तो लोगों पर कुछ ज्यादा ही असर होगा। इसी सबको ध्यान में रखते हुए ब्रैंड केलॉग्स ने दीपिका को अपने लिये चुना है।
Did You Know: केलॉग्स की पहली ब्रांड एंबेस्डर पूर्व ब्रहमांड सुंदरी लारा दत्ता थ
इसलिए कहा जा रहा है कि दीपिका जैसी बीवी चाहिए तो 'केलॉग्स' खाईये। लेकिन यहां हम आपको एक बात जरूर कहना चाहेंगे। केलॉग्स महिलाओं का वजन कम करने के काम आता है लेकिन विज्ञापन में कहा जा रहा है कि दीपिका जैसी बीवी चाहिए तो 'केलॉग्स' खाईये...तो इसका मतलब यह नहीं कि सारे पुरूष 'केलॉग्स' खाने लग जायें। दरअसल विज्ञापन का संदेश महिलाओं के लिए ही है क्योंकि अगर उन्हें अपने पतियों की पसंद बनीं दीपिका जैसी सुंदर काया पानी है तो 'केलॉग्स' को अपनाना पड़ेगा। क्योंक आज कल हर पति की चाहत होती है कि उसकी बीवी दीपिका जैसी सुंदर और सेक्सी हो।
फिलहाल दीपिका की मांग विज्ञापन जगत में लगातार बढ़ी हुई है। अपनी इस उपयोगिता पर खुश होते हुए दीपिका ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं 'केलॉग्स' से जुड़ी लेकिन मेरी निजी राय है कि हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाईट और सधी हुई लाइफस्टाइल चाहिए।
Did You Know: खाद्य ब्रैंड केलॉग्स की पहली ब्रांड एंबेस्डर पूर्व ब्रहमांड सुंदरी लारा दत्ता थीं।


Click it and Unblock the Notifications
