Exclusive : वाकई में काफी ठंडा है 6 करोड़ की दीपिका का कोको-कोला एड
लेकिन कोको-कोला के इस एड में दीपिका लोगों को रास नहीं आ रही हैं। कोको-कोला के नये एड में दीपिका, फरहान अख्तर के साथ हैं। फरहान एड में रिक्शा वाले बने हैं तो दीपिका सलवार-सूट पहनें एक टिपिकल मिडिल क्लास गर्ल के रूप में हैं लेकिन जहां अभी तक कोको-कोला के विज्ञापन लोगों की जुबान पर चढ़ गये थे वहीं अभी दीपिका का यह नया विज्ञापन काफी ठंडा ही लग रहा है।
Did You Know:कोको-कोला कंपनी से सबसे ज्यादा पैसे दीपिका ने लिए
इस विज्ञापन के बारे में कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात की। दिल्ली के रवीश ने कहा कि मैंने न्यूज में पढ़ा था कि दीपिका ने कोको-कोला के विज्ञापन के लिए 6 करोड़ रूपये लिये हैं।
Hot News: दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ गुजारी रात
तभी से मुझे नये विज्ञापन का इंतजार था लेकिन विज्ञापन देखने के बाद मुझे बिल्कुल मजा नहीं आया तो वहीं ऐसी ही राय लखनऊ निवासी सुधीर खंडेलवाल का भी है।
खैर आपको बता दें कि दीपिका ने कोको-कोला कंपनी से एक साल का करार किया है। इस करार के बाद वह भारत के टॉप एंडोर्समेंट में से एक हो गयी हैं।
Did You Know: कोको-कोला हर उस चर्चित चेहरे को अपना चेहरा बनाती है जिसे लोग पसंद करते हैं। कोको-कोला के एड में अब तक बॉलीवुड और क्रिकेट के सभी बड़े दिग्गज शामिल हो चुके हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण ने एड करने के लिए कोको-कोला कंपनी से सबसे ज्यादा पैसे लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












