..................... Deepika Padukone's lehenga weighs 30kg in Ram leela, दीपिका का लंहगा और रामलीला - Hindi Filmibeat

दीपिका का लंहगा और रामलीला

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के लिए अर्बन लुक को अपनाया है। फिल्म का पोस्टर जो कि हाल ही में रिलीज हुआ है में दीपिका पादुकोण ने लाल और हरे रंग का जो लंहगा पहना है उसमें दीपिका भी काफी बेहतरीन नज़र आ रही है। दीपिका पादुकोण का ये लंहगा डिजाइन किया है डिजाइनर अंजु मोदी ने और फिल्म में दीपिका पादुकोण को कच्छ का लुक देने के लिए अंजु मोदी ने दीपिका की पूरी वॉर्डरोब को वहीं के लुक में डिजाइन किये गये कपड़ों से भर दिया है।

कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस पोस्टर में जो लंहगा पहना है वो 30 किलो ग्राम का है और उसमें 50 मीटर का घेरा भी है। अंजु ने बताया कि दीपिका के लुक के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और साथ ही कच्छ की बारिकियों को भी ध्यान में रखकर सारी ड्रेसेस डिजाइन की ताकि दीपिका की वॉर्डरोब संजय लीला भंसाली की उम्मीदों पर खरी उतर पाए। अंजु से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने बताया "संजय और मैं पूरी तरह से क्लियर थे कि हमें दीपिका को कैसा लुक देना है।"

"दीपिका का लंहगा जहां रॉयल कच्छ रिलीजन का प्रतीक होना चाहिए था वहीं इसे समकालीन भी दिखाना था क्योंकि रामलीला कोई एतिहासिक ड्रामा नहीं है।" अंजु ने ये भी कहा कि दीपिका के बिना ये फिल्म शायद अधूरी रह जाती क्योंकि जिस खूबसूरती से वो अपने आप को इस फिल्म के लिए तैयार कर रही हैं उस खूबसूरती से कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा "कोई भी इतनी ग्रेस के साथ इस लंहगे को नहीं पहन सकता था। उनकी कमर बहुत स्लिम है वो लंबी हैं और उनका लुक्स बहुत ही खूबसूरत है। इस अवतार में वो बेहतरीन दिखी हैं। उनके लिए ड्रेस बनाना किसी सपने के सच होने जैसा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X